Department of
Hindi

Courses Offered

BA
MA
Ph.D.

Establishment

Under Graduate : 1963
Post Graduate : -
Research Center : -

डॉ. सुधीर शर्मा

विभागाध्यक्ष
हिन्दी विभाग

हिन्दी विभाग की स्थापना सन् 1963 में हुई थी। जिसके बाद से उच्च शिक्षित प्राध्यापकों के द्वारा हिन्दी विभाग उत्तरोतर प्रगति करते हुए स्नातक, स्नातकोत्तर, पी-एचडी की उपाधियों के लिए प्रतिवर्ष छह सौ से अधिक विद्यार्थियों द्वारा अध्ययन किया जाता है। हिन्दी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के भीतर भाषा एवं साहित्य के प्रति रूचि एवं उसके महत्व को विकसित करने के साथ उनके भीतर रचनात्मक चेतना को भी विकसित करने की दृष्टि से समय-समय पर महत्वपूर्ण विषयों पर स्तरीय सेमिनार, वर्कशाप, परिचर्चा, व्याख्यान आदि कार्यक्रमों को संचालित किया जा रहा है। जिसमें देश-विदेश के महत्वपूर्ण विचारक, चिंतक एवं रचनाकारों के गंभीर व्याख्यान कराये जाते है। जिससे विद्यार्थियों का रचनात्मक व बौद्धिक विकास हो सके। विद्यार्थियों के शैक्षणिक उपलब्धि के लिए विभाग द्वारा विगत कई वर्षों से महत्वपूर्ण विषयों पर स्तरीय अनुसंधान कराने कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए उन्हें उचित मार्गदर्शन, समृद्ध ग्रंथालय व महत्पूर्ण स्थानों पर शैक्षिक भ्रमण भी कराया जाता है। इसके साथ ही नेट, सेट, पीएससी आदि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए योग्य विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन भी दिया जाता है। जिसके फलस्वरूप कई विद्यार्थी सफल होकर महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

समय के साथ हिन्दी विभाग निरंतर नई-नई तकनीकी संसाधनों उपयोग करते हुए शिक्षा को आधुनिक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए निरंतर अग्रसर है। जिससे विद्यार्थियों में भी वैज्ञानिक सोच के साथ वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यमों का अध्ययन, सेमीनार, प्रोजेक्ट वर्क, अनुसंधान आदि में कैसे प्रयोग किया जाये इसकी योग्यता भी विकसित किया जा सके। शिक्षा को स्तरीय व गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए हिन्दी विभाग सतत प्रयासरत है।

उद्देश्य –

  1. भाषा, साहित्य एवं अनुसंधान के महत्व को स्थापित करना।
  2. स्थानीय बोली के अध्ययन एवं विकास में कार्य करना।
  3. सेमिनार, वर्कशॉप, परिचर्चा कराना।
  4. साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करना।
  5. रचनात्मक लेखन के लिए उचित कार्यक्रम संचालित करना।
  6. अत्याधुनिक तकनीकों का प्रयोग शिक्षण में करना।
1 डॉ. सुधीर शर्मा विभागाध्यक्ष
2 डॉ. फिरोजा जाफर अली सहायक प्राध्यापक
3 डॉ. अंजन कुमार सहायक प्राध्यापक
01. गोखर पांडेय की पुण्यतिथि पर व्याख्यान एवं काव्यपाठ 27.01.2019
02. मुंशी प्रेमचंद स्मृति सम्मान समारोह एवं व्याख्यान 30.07.2019
03. केशव पांडेय स्मृति कविता सम्मान एवं विमोचन समारोह 30.08.2019
04. हिन्दी दिवस समारोह का आयोजन 14.09.2019
05. कैलाश बनवासी के कहानी संग्रह ‘प्रकोप तथा अन्य कहानियां’, ‘जादू टूटता है’ पर केंद्रित समीक्षा गोष्टी 29.09.2019
06. हिन्दी डिजिटल कक्ष का उद्घाटन एवं भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह 03.02.2020
07. मातृभाषा दिवस का आयोजन 20.02.2020
08. पीएससी सहायक प्राध्यापक 2020 पर निःशुल्क त्रिदिवसीय कार्यशाला 27.02.2020
09. हिन्दी दिवस पर व्याख्यान 14.09.2020
10. बसंत पंचमी एवं निराला जयंती का आयोजन 16.02.2021
11. गुरू पूर्णिमा का आयोजन 24.04.2021
12. साहित्य, शिक्षा और समाज: तकनीक और परंपरा का समन्वय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार 30-01.05. 2020
13. पं. माधवराव सप्रे 150 वीं जयंती वर्ष पर अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार 19-20.06. 2021
14. मुंशी प्रेमचंद जयंती समारोह पर एकल व्याख्यान 31.07.2021
15. साहित्य, शिक्षा, संस्कृति और मानवता के समक्ष नई वैश्विक चुनौतियां दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय वेबिनार 31.07.2021
16. हिन्दी दिवस का आयोजन 14.09.2021
17. एकल काव्यपाठ का आयोजन 09.11.2021
18. रंगचर्चा विषय पर गोष्टी का आयोजन 13.03.2022
19. लोकबाबू के उपन्यास ‘बस्तर बस्तर’ पर चर्चा गोष्टी का आयोजन 21.05.2022
1 बी.ए/बी.एस.सी/बी.काम/बी.बी.ए आधार पाठ्यक्रम हिन्दी भाषा
2 बी.ए – प्रथम, द्वितीय, तृतीय वर्ष हिन्दी साहित्य
3 एम.ए हिन्दी साहित्य
4 पी-एचडी हिन्दी
01. उपाधि 35
02. पंचीकृत 21
03. जेआरएफ 08
04. नेट 12
05. सेट 07